घर-गृहस्थी को चलाने के लिए किसी भी महिला की भूमिका अहम होती है। शुद्ध आचरण वाली महिला अपने सदगुणों की महक से घर-परिवार की बगिया को महकाती है। लेकिन महिला का आचरण सही ना हो तो वो पूरे घर को बर्बाद कर सकती है। परिवार में सुख, शांति का माहौल बना रहे इसके लिए द्रौपदी से सीख लें। महाभारत में द्रौपदी ने सत्यभामा को बताई थी कुछ खास बातें जिससे अगर महिलाएं अपना लें तो उनके पति हमेशा उनसे खुश रहेंगे..

1. बहुत सारी महिलाएं तंत्र-मंत्र, औषधि आदि के द्वारा पति को वश में करने का प्रयत्न करती हैं ऐसा न करें। पति को ये बात पता चल जाए तो वैवाहिक संबंध तो खराब होते ही हैं साथ ही बुरे काम का बुरा फल ही प्राप्त होता है।
2. सदा वही बात करें जिससे किसी को खुशी मिले। जिससे किसी का अपमान हो या उसे दुख मिले ऐसी बात नहीं करनी चहिए।
3. द्रौपदी सत्यभामा को बताती हैं कि मैंने शादी के बाद सबसे पहले अपने पांडव परिवार के सभी रिश्तों की जानकारी प्राप्त करी। ससुराल के सभी रिश्तों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। एक भी रिश्ता चूकना नहीं चाहिए।


4. सुखी दांपत्य जीवन को बनाए रखने के लिए महिलाओं को बुरे आचरण वाली और चरित्रहीन महिलाओं का संग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी गृहस्थी में समस्याएं आती हैं।
5. किसी भी काम में आलस्य नहीं करना चाहिए। बिना समय गंवाए जो भी काम हो उसे पूरा कर लेना चाहिए।

Related News