हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में चुकंदर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता हैं। चुकंदर में फोलिक एसिड व आयरन अत्यधिक मात्रा में पाया जाता हैं जो सेहत के लिए गुणकारी हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन की उचित मात्रा होती हैं, जोकि गर्भवती महिलाओं के लिए रामबाण आहार हैं।

यदि आप महिला हैं और गर्भवती हैं तो आपको प्रतिदिन एक चुकंदर जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से आपकी सेहत को तो फायदा होता ही हैं, साथ ही आपके गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ होता हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कमर दर्द और जोड़ो के दर्द का सामना करना पड़ता हैं, जो सर्दियों के मौसम में चुकंदर का सेवन करने से काफी हद तक दूर की जा सकती हैं।

चुकंदर का सेवन गर्भावस्था के समय महिलाओं से शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करता हैं। आमतौर पर गर्भावस्था में महिलाओं में खून की कमी देखी जाती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाओं को प्रतिदिन एक चुकंदर का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।

Related News