आज के समय में अचानक से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, इसमें यूरिक एसिड की समस्या भी शामिल है। यह समस्या होने पर खाने से कई चीजों को नजरअंदाज कर देना चाहिए। पत्ता गोभी, मशरूम, चिकन, सीफूड आदि चीजों में प्यूरीन पाया जाता है। यह सब यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ा देता है इस वजह से ऐसा होने पर इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां, क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।अब आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या होने पर नहीं खाना चाहिए।

* यूरिक एसिड की समस्या होने पर किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वैसे तो आम तौर पर किशमिश सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है तो आपको इसे बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि 100 ग्राम किशमिश में करीब 105 मिलीग्राम प्यूरीन होता है।

* पालक और हरी मटर को भी प्यूरीन से भरपूर माना जाता है। दरअसल, पालक को कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, हालांकि यूरिक एसिड वालों को इसे नहीं खाना चाहिए। इससे आपके शरीर में सूजन और दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। आपको इसे खाने से बचना चाहिए।

सर्दियों में आमतौर पर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं और यह शरीर को गर्माहट देता है। साथ ही यह बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 75 मिलीग्राम प्यूरीन होता है। इसके कारण गठिया, गाउट के रोगी जिनका यूरिक एसिड बढ़ जाता है, उन्हें मूंगफली का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

शराब को किसी भी तरह से अच्छा नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है तो यह आपके लिए जहर के समान है। आपको बता दें कि शराब में प्यूरीन की मात्रा काफी अधिक होती है, इस वजह से इसका सेवन पूरी तरह से छोड़ दें.

Related News