आजकल लोग बाजार की तली भूनी चीजें खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि बाहर का खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसी क्रम में लोग चाउमीन और मोमोज खाना खूब पसंद करते हैं। मैदे और सब्जियों से बने मोमोज बहुत स्वादिष्ट होते हैं, इसीलिए यह व्यंजन बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद है। लेकिन इसके नुकसान जानकर आप मोमोज खाना बिल्कुल नहीं पसंद करेंगे। आइए जानें, इसके सेवन से कौन—कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

- जो लोग नियमित रूप से मामोज खाते हैं, उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं। ऐसे लोग आए दिन बीमार ही रहते हैं।
- मोमोज को जब पकाया जाता है तब मैदे से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है। इसलिए मामोज के सेवन से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
- मोमोज के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज जमने लगता है, जिससे दिल की बीमारी तथा गठिया रोग की संभावना बन जाती है।

- चूंकि मैदे में फाइबर नहीं होता है, इसलिए इसके खाने से कब्ज की बामारी होती है। इस प्रकार मोमोज खाने से सिर दर्द और गैस की बीमारी होती है।
- मोमोज के सेवन से मोटापा भी बढ़ता है। चूंकि मैदे में कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।
- मैदा लीवर में चिपक जाता है और आसानी से नहीं पचता है। चूंकि मैदा आंतों में चाकर चिपक जाता है, इसलिए आंतें सड़ सकती हैं। जिससे कोई जानलेवा बीमारी भी हो सकती है।

Related News