करीब 50 साल पहले दांतों को साफ करने के लिए किसी भी चीज की जरूरत नहीं होती थी और मरते दम तक दांत खराब नहीं होते थे। लेकिन आज मंहगी मंहगी कॉलेगेटों व ब्रशों से दातों को साफ करने के बावजूद भी दांत खराब होते है। दांत खराब होने का सबसे मुख्य कारण है हमारी लाइफस्टाइल, अगर आपके भी दांत में दर्द होता है तो आप इन घरेलू उपायों से छुटकारा पा सकते है।

दांतदर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए आपको लहसुन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। क्योंकि इसमें एटी-बैक्टीरियल गूण होते है जो दांतों के बैक्टीरिया को मार गिराते है। आप दर्द वाली जगह पर लहसुन का पेस्ट भी लगा सकते हैं। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।नमक के पानी से गरारे करने से दांत दर्द में आराम मिलता है।

प्याज दांत दर्द के लिए बहुत ही अच्छा और आसान उपाय है। जो लोग रोजाना अपने भोजन में प्याज का सेवन करते हैं उन्हें दांतों का दर्द कम होता है। प्याज के गुण दांतों में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट करते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो प्याज के कुछ टुकड़े दांत के नीचे रख दें या प्याज को काट लें। कुछ समय बाद यह आसान होने लगता है।

Related News