लोग आज के समय में दही खाना पसंद करते हैं और यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आज हम ऐसी पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दही के साथ मेल नहीं खाती हैं और इन्हें एक साथ खाने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। कई बार लोग दही के साथ ऐसी चीजें खाते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दूध और दही- बता दे की, कई लोग इसमें दूध मिलाकर इसका सेवन करते हैं, जो सही नहीं है. दरअसल दूध से दही बनता है, मगर इस प्रक्रिया में उसका स्वाद और स्वभाव बदल जाता है। इसके कारण दूध और दही का सेवन एक साथ नहीं किया जा सकता है। यह आपके अपव्यय को खराब करता है और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है।

आम और दही - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आम और दही का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। दरअसल आम की प्रकृति गर्म होती है और दही स्वाद में ठंडी होती है। इन दोनों को एक साथ खाने से आपका शरीर विषाक्त हो सकता है।

भुनी हुई चीजों के साथ दही- आजकल कई लोग दही को पकोड़े और परांठे के साथ खाते हैं. दही चिकनी चीजों को पचाने में दिक्कत पैदा करता है। पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है और दही के पोषक तत्व भी शरीर को नहीं मिल पाते हैं।

दही और मछली- मछली खाने वालों को भी दही का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मछली और दही का एक साथ सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है।

Related News