गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए अक्सर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने लगते हैं. बता दे की, यह पानी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। गर्मियों में बहुत से लोग खुद को पर्याप्त रूप से हाइड्रेट करने के लिए फ्रिज या वाटर कूलर का पानी पीते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान।

पाचन क्रिया पर पड़ता है असर - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि हम ठंडा पानी पीते हैं तो शरीर को खाना पचाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. जिसके अलावा, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित 2012 के एक अध्ययन के अनुसार, भोजन के साथ ठंडा पानी पीने से शरीर की अन्नप्रणाली के माध्यम से भोजन को पारित करने की क्षमता कम हो जाती है, इस चिकित्सा स्थिति से संबंधित दर्द को अचलासिया कहा जाता है।

हृदय गति कम करें - बता दे की, ठंडा पानी पीने से शरीर की हृदय गति कम हो सकती है। एक बार जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो यह वेगस तंत्रिका को उत्तेजित करता है जो शरीर के अनैच्छिक कार्य को नियंत्रित करता है। पानी के कम तापमान से वेगस तंत्रिका प्रभावित होती है, इसलिए हृदय गति धीमी हो जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती है और खाना जम जाता है। कब्ज बन जाता है और कब्ज के प्रमुख कारणों में से एक है, यह सब ठंडे पानी के कारण होता है।

Related News