आप सभी ने रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी तो की होगी। जब भी घर में कोई वस्तु खत्म हो जाती है तो हम तुरंत बाहर जाकर खरीद कर ले आते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजे हैं जो आपको शनिवार को खरीदने से बचना चाहिए। आपको इन्हे शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए वरना शनि देव नाराज होते हैं। इस से दुर्भाग्य भी आता है।

1. लोहे का सामान :- शनिवार का दिन शनिदेव के लिए समर्पित है। इस दिन लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। लोहा का सामान इस दिन खरीदने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
2. तेल खरीदने से बचें :- शनिवार के दिन तेल खरीदने से परहेज़ करना चाहिए। अगर आप तेल खरीदते हैं तो आप कई रोगों को निमंत्रण दे रहे हैं, लेकिन इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है।


3. नमक खरीदने से बचें :- नमक आपको शनिवार के बजाय किसी और दिन खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ने की संभावना होती है।
4. कैंची खरीदना :-कैंची को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस दिन कैंची जिसके भी घर में जाती है वहां रिश्तों में तनाव लेकर आती है।


5. काला तिल :- शनिवार के दिन तिल खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आने लगती है और काम बिगड़ने लगते हैं।

Related News