गर्मी के दिन चल रहे हैं और लोगों की इन दिनों घूमने की प्लानिंग छुट्टियों से पहले ही शुरू हो जाती है। आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, हमारा मतलब यदि आप भी इस गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं और ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां आपको गर्मी से परेशान होने की जरूरत नहीं है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। बता दे की,यदि आप गर्मी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं तो ये जगहें आपके किसी काम की नहीं हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

गोवा- आपकी जानकारी के लिए बता दे की,गोवा बीच किसी के भी दिल को छू सकता है, यदि आपको गर्मी बिल्कुल पसंद नहीं है तो आपको यहां जाने से बचना चाहिए. दरअसल इस मौसम में गोवा में गर्मी बहुत ज्यादा होती है। इससे आप दिन में गोवा के बीच का मजा नहीं ले पाएंगे।

आगरा- भारत के विभिन्न स्थानों के अलावा विदेशों से भी लोग ताजमहल देखने आते हैं। इस समय आगरा का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। वैसे तो ताजमहल हर मौसम में बेहद खूबसूरत दिखता है, यदि आपको गर्मियों में घूमना पसंद नहीं है तो इस जगह पर न जाएं।

जैसलमेर- जैसलमेर को भारत का स्वर्णिम शहर कहा जाता है। जैसलमेर अपनी पीली और सुनहरी रेत के लिए जाना जाता है। जैसलमेर का तापमान गर्मियों में 42 डिग्री तक पहुंच जाता है और अगर आप गर्मी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं तो यहां न जाएं।

चेन्नई- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गोवा के बाद चेन्नई समुद्र तट प्रेमियों के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यदि आपको गर्मी पसंद नहीं है मगर फिर भी आप चेन्नई जाना चाहते हैं तो इस मौसम में किसी लग्जरी होटल में ठहरें।

अमृतसर- अमृतसर स्वर्ण मंदिर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। जिसके साथ ही लोगों को खाना, जूते और फुलकारी दुपट्टा और सूट बहुत पसंद आता है। इस मौसम में यहां गर्मी बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से गर्मियों में यहां न जाएं।

खजुराहो- खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यह स्थान अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यदि आपको धूप और गर्मी में घूमना पसंद नहीं है तो यहां न जाएं।

Related News