गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में शाम होते ही मच्छरों का आना शुरू हो जाता है। दुनिया भर में बहुत से लोग गर्मियों में मच्छरों से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। कुछ लोग मच्छरों को मारने के लिए बाजारों में मिलने वाले स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। मगर इन केमिकल युक्त पदार्थों के इस्तेमाल से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों से मच्छरों से निजात पा सकते हैं और आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तुलसी- तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं। तुलसी का पौधा घर में आने वाले मच्छरों को भगा देता है। आप इसके रस का इस्तेमाल शरीर पर भी कर सकते हैं क्योंकि इसे लगाने से मच्छर आपको नहीं काटेंगे।

लेमन ग्रास - लेमन ग्रास की खुशबू की वजह से इसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसकी ताजगी और मनमोहक खुशबू मच्छरों को भगाने के साथ-साथ आपके मूड को भी फ्रेश रखती है।

गेंदा- गेंदे के फूल घर को सुंदर बनाने के अलावा मच्छरों को भी दूर भगाते हैं। इसकी महक मच्छरों को दूर भगाती है। गेंदे की महक आपको मच्छरों के साथ-साथ कई तरह के कीड़ों से भी बचाती है।

कपूर- कपूर हमेशा पूजा के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह आपको मच्छरों से भी बचा सकता है। जब आप कपूर जलाएं तो घर की सभी खिड़कियां बंद कर दें और कुछ देर बाद दरवाजे खोल दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

सफाई - गर्मी के मौसम से घर को साफ रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ जगह पर मच्छर कम आते हैं।

लैवेंडर - मच्छर भगाने वाले मच्छर भगाने के लिए लैवेंडर का तेल भी मिलाया जाता है। ऐसे में लैवेंडर आपके घर की महक से मच्छरों को भगा देता है।

Related News