UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा का इंटरव्यू सबसे कठिन राउंड माना जाता है और इस इंटरव्यू में कैंडिडेट से काफी अजीबोगरीब सवाल पूछे जाते है जिनका जवाब देने में अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है और IAS इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल कुछ ऐसे होते हैं, जिससे उम्मीदवार के प्रजेंस ऑफ़ माइंड को परखा जाता है और आज हम आपके लिए जनरल नॉलेज के कुछ सवाल लाए है जो की काफी महत्वपूर्ण है तो आइये डालते है इनपर एक नजर

सवाल : पपीते में पीला रंग का क्या कारण होता है?
जवाब :कैरिकाजैन्थिन
सवाल : किस देश के 150 शांति रक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है?
जवाब : भारत
सवाल : सर्वोच्च न्यायालय ने किस राष्ट्रीय उद्यान के पास खनन कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
जवाब :काजीरंगा
सवाल : बिजली के बल्ब के फिलामेंट के निर्माण के लिए टंगस्टन का प्रयोग क्यों किया जाता है?
जवाब : इस का गलनांक बहुत ऊंचा होता है
सवाल : व्हीटस्टोन ब्रिज की संतुलन स्थिति में गैल्वेनोमीटर से होकर कितनी धारा प्रवाहित होती है?
जवाब : शुन्य
सवाल : वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन सी हैं ?
जवाब : हाइड्रोजन गैस
सवाल : प्रकाश में साबुन का बुलबुला किस कारण रंगीन प्रतीत होता है?
जवाब: प्रकाश के व्यतिकरण केकारण
सवाल : भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का क्या नाम है?
जवाब: रेडक्लिफ
सवाल :दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जिसे “मोतियों का द्वीप” कहा जाता है?
जवाब: “बहरीन” एक ऐसा देश है जिसे मोतिओं का द्वीप कहते हैं।
सवाल :ऐसा कौन सा काम है जिसे पुरुष एक बार करता है और महिला बार-बार करती है?
जवाब: मांग में सिंदूर भरने का काम

Related News