लड़कियां अपने फेस पर तो ध्यान देती ही है साथ ही नेल्स पर भी काफी ध्यान देती है। नेल्स को शेप देना, नेलपेंट लगाना और मेनिक्योर आदि। लेकिन कई बार नाख़ून कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने नाखूनों को कैसे टूटने से बचा सकते हैं।

क्यों बार बार टूट जाते हैं नाखून
पोषण की कमी शरीर में होने वाली लगभग हर दिक्कत की वजह होती है। नाखूनों के टूटने के पीछे भी यही कारण है। इसके साथ साथ हार्मोनल चेंजेस और गलत आदतें भी इसके लिए ज़िम्मेदार होती है। अक्सर ही महिलाओं को घर में काम करने पड़ते हैं और जब जब वो कोई पानी का काम करती हैं तो इससे नाखूनों पर भी पानी लगता है और इससे वो कमजोर हो जाते हैं और बार बात टूटने लगते हैं।

लहसुन के इस्तेमाल से दूर होगी ये परेशानी
पहला तरीकाः

सबसे पहले दो लहसुन की कलियों को लेना है उन्हें अच्छे से छील लेना है। इसके बाद इन्हें अपने नाखूनों पर रगड़ना है। आपको ऐसा 10 मिनट के लिए करना है। इस से नाख़ून मजबूत होंगे।

दूसरा तरीकाः
सबसे पहले लहसुन की 5-6 कलियों को लेना है और इन्हें छीलकर काट लेना है। अब इसके बाद आपको इसमें जैतून या नारियल के तेल को मिलाना और और इसे एक रात के लिए छोड़ देना है। औगले दिन आपको इसे एक स्प्रे बोतल में पलट देना है और हर दिन सुबह शाम इसे स्प्रे करके हल्की मसाज करनी है।

याद रखें ये बात
आपको इन उपायों का लाभ तभी नजर आएगा जब आप इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे और साथ ही डाइट में प्रोटीन और फैटी एसिड जैसे तत्वों को शामिल करेंगे।

Related News