हर किसी के जीवन में रंग का बहुत महत्व है वैसे रंगों का नाम सुनते ही दिल खिल उठता है और लाल रंग की बात हो तो ज़हन में प्‍यार के फूल खिलने लगते हैं। हम सभी लाल रंग को प्‍यार से जोड़कर देखते हैं लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि इतने सारे रंगों में से सिर्फ लाल ही प्‍यार का रंग कैसे बना और इसका इतिहास क्‍या है ?

चीन में लाल रंग को भाग्‍य और शांति का रंग माना जाता है। इसके अलावा दुल्‍हनें भी अपनी शादी पर लाल रंग के कपड़े पहनती हैं। लाल रंग सबसे ज्‍यादा पॉवरफुल माना जाता है और आसपास देखें तो लाल रंग सबसे ज्‍यादा आकर्षित भी करता है।

इसके अलावा प्यार का रंग लाल रंग इतिहास की कई भावनाओं और अहसासों से जुड़ा है। जैसे कि ऐतिहासिक रूप से लाल रंग साहस और त्‍याग का प्रतीक है। साथ ही लाल रंग गुस्‍से और आक्रोश को भी दर्शाता है। लाल युद्ध के देवता मंगल का प्रतीक है।

Related News