अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। आज के समय में हम मानसिक तनाव या फिर अन्य कारणों से पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। इसलिए आपको ये जान लेना जरूरी है कि आपको उम्र के हिसाब से कितने घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।

नवजात शिशु के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा नींद की जरूरत होती है। 3 से 11 माह के शिशु को एक दिन में कम से कम 14-15 घंटे की नींद जरूरी है।

12 महीने से 35 महीने यानी एक साल से ज्यादा और 3 साल से कम के बच्चों को रोजाना 12 से 14 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है।

3 से 6 साल की उम्र के बच्चों को 11 से 13 घंटे की नींद की जरूरत होती है। वही बात करें 6-10 साल के बच्चों की तो उन्हें कम से कम 10 से 11 घंटे की नींद जरूरी है।

11 वर्ष की किशोरावस्था से 18 साल तक के युवाओं को 9 घंटे सोना जरुरी है। 18 साल से अधिक उम्र के व्यस्कों के लिए औसतन 8 घंटे की नींद जरूरी है. वहीं, बुजुर्गों के लिए भी 8 घंटे की नींद जरूरी बताई जाती है।

Related News