कई जोड़े ऐसे होते हैं जो शादी से पहले हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में रिसर्च करना शुरू कर देते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इस बात को लेकर ज्यादा असमंजस में रहते हैं कि जाएं कहां। यहां हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हनीमून के लिए परफेक्ट होने के साथ-साथ बेहद रोमांटिक भी हैं।

डलहोजी- अगर आप सर्दियों में शादी कर रहे हैं तो डलहोजी एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहाँ सर्दियों में बहुत अधिक हिमपात होता है। जब यहाँ ऊँचे चीड़ के पेड़ों में बर्फबारी होती है तो यह बहुत सुंदर लगता है। शीतकाल में यहाँ हिमपात भी होता है। अगर आप नवंबर से फरवरी के महीने में यहां घूमने जाएं तो आपको काफी मजा आएगा।

गंगटोक- गंगटोक भारत में लोकप्रिय हनीमून स्थलों में से एक है। यहां का सूर्योदय बहुत ही खूबसूरत होता है। नाथू ला दर्रा, सोंगमो झील यहां के प्रसिद्ध स्थान हैं। अगर आपकी शादी सर्दियों में हुई है तो आप यहां हनीमून के लिए जा सकते हैं। अक्टूबर से दिसंबर तक का महीना यहां जाने के लिए एकदम सही है।

कूर्ग - यहां आपको कई झरने और हरे-भरे कॉफी के बागान देखने को मिलेंगे। अगर आपको ठंडी जगह पसंद नहीं है तो कुर्ग आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरे-भरे बगीचे आपका दिल जीत लेंगे।

Related News