लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून के मौसम में हमें सेहत के साथ-साथ त्वचा का भी पूरी तरह ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में बीमारी के साथ-साथ स्किन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं भी सबसे ज्यादा दिखाई देती है। मानसून के मौसम में शहद का सेवन कई हेल्थ बेनिफिट्स के साथ-साथ स्किन संबंधी बेनिफिट्स भी देता है। आज आपको मानसून के मौसम में शहद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1.मानसून के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मानसून के मौसम में एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे मानसून में बार-बार बीमार पड़ने की समस्या समाप्त हो जाती है।
2.मानसून के मौसम में लोग सबसे ज्यादा गरमा गरम और तली हुई चीजों का सेवन करते हैं जिससे वजन दोगुनी गति से बढ़ने लगता है। इस वजह से मानसून के मौसम में रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर सेवन करने से वजन भी संतुलन में बना रहता है।
3.मानसून के मौसम में बारिश के पानी के कारण कई स्किन संबंधी इंफेक्शन भी होने लगते हैं। मानसून के मौसम में त्वचा पर शहद लगाने से स्किन संबंधी स्किन समस्या दूर रहती है।
4.मानसून के मौसम में दूषित पानी के सेवन से पेट खराब और कब्ज की समस्या भी होने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए रोज रात को एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद डालकर सेवन करें।

Related News