pc: tv9hindi

इस साल होली का त्योहार 25 मार्च, सोमवार को मनाया जाएगा। क्या युवा और क्या बूढ़े, हर कोई होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करता है। लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल जाते हैं और खुशी-खुशी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन इस से स्किन खराब होने का भी खतरा रहता है। इसलिए त्वचा की देखभाल करना जरूरी है।

होली के रंगों में हानिकारक केमिकल हो सकते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा पर लालिमा, जलन, खुजली और दाने होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप होली खेलना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान से बचाएंगे।

नारियल का तेल:

आप सोने से पहले अपनी त्वचा पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इसे लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें। इसके बाद अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रंगों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

एलोवेरा:

अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो पहले से ही अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाव होता है। साथ ही, यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगा सकते हैं।

पेट्रोलियम जेली:

बता दें कि आप होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। इससे होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। साथ ही यह त्वचा को रूखा होने से भी बचाएगा।

मॉइस्चराइज़र:

होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाएगी. साथ ही होली के रंगों से त्वचा को नुकसान भी नहीं होगा. साथ ही त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। इसके अलावा त्वचा पर सनस्क्रीन भी लगाएं। यह धूप से बचाता है और टैनिंग की समस्या से बचाता है।

Related News