होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को सुबह रंग वाली होली खेली जाएगी, हालांकि, इस होली का त्योहार इस बार अन्य कारणों से भी खास रहने वाला है।

ज्योतिषियों की मानें तो इस बार होली पर 499 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है,आइए आपको होली पर बन रहे इस विशेष संयोग, तिथि, होलाष्टक और शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से बताते हैं।


ज्योतिर्विदों का कहना है कि होली पर चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, जबकि बृहस्पति और न्याय देव शनि अपनी-अपनी राशियों में विराजमान रहेंगे,ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों का ऐसा महासंयोग 1521 में भी बना था, 499 साल बाद एक बार फिर होली पर ऐसा महासंयोग बनेगा।

रंग और खुशियों का त्योहार होली इस बार दो खास संयोग भी लेकर आ रही है, ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि होली पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बनेंगे, ये दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते हैं।

Related News