खूबसूरत वादियां और सर्द मौसम में दुनियाभर के लोग हॉलैंड की तरफ अपने आप खींचे चले आते हैं। क्या आप जानते हैं कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा फूलों का कारोबार इसी देश में होता है। हॉलैंड से दुनिया के हर कोने में फूलों की सप्लाई होती है। ट्यूलिप की खेती का बड़ा हिस्सा हॉलैंड में है। हॉलैंड से प्रतिदिन 30 करोड़ से ज्यादा फूल दुनियाभर में सप्लाई किए जाते हैं।

आल्समीर, नाल्दविज और रिजंसबर्ग में फूलों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। यहां एक मिनट में लगभग 25 लाख फूलों की नीलामी हो जाती है। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में बिकने वाले फूलों का आधा हिस्सा हॉलैंड की मंडियों से ही सप्लाई किया जाता है।

फूलों की नीलामी सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है, यह नीलामी एक यूरो से शुरू होती है। फूलों की कीमतें स्टॉक एक्सचेंज की तरह ही खरीददारों को वहां लगी 35 बड़ी डिस्प्ले यूनिट्स पर दिखाई देती रहती हैं। ट्रेडिंग रूम में कीपैड और मोनीटर लगे होते हैं।

हॉलैंड से बाहर के ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ऑप्शीन भी मौजूद हैं। फूलों की बिक्री के बाद 2 से 3 घंटे में 280 स्कूटर ट्रॉली ड्राइवर इन्हें मंजिल तक पहुंचा देते हैं। नीलामी से लेकर डॉक तक पहुंचने के लिए केवल सुबह 6 से 11 बजे तक का समय होता है। इस दौरान 2.5 लाख फूलों से भरी ट्रॉलियां डॉक पर पहुंचती हैं।

इस दुनिया में सबसे ज्यादा फूलों की बिक्री जर्मनी (29 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (14 प्रतिशत), फ्रांस (13 प्रतिशत) और एशिया (10 प्रतिशत) के बाजारों में होती है। सबसे ज्यादा बिकने फूलों के नाम ट्यूलिप, क्रोकस और हायसिंथ हैं।

इसके अतिरिक्त गुलाब के फूल भी काफी बिकते हैं। एमस्ट्रेडम की सिंगेल कैनाल में मौजूद फूलों के फ्लोटिंग मार्केट को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां नावों पर रखकर फूल बेचे जाते हैं।

Related News