हम सभी चाहते हैं कि हमारे दांत हेल्दी दांत चाहते हैं लेकिन आज के खान पान के कारण कम समय में ही बहुत से लोगों को दांतों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे फ़ूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हेल्दी डेंटन के लिए डाइट में शामिल करने चाहिए।

फल और फाइबर से भरपूर फल - ये आपके दांतों और मसूड़ों को मजबूत रखेंगे। ऐसे फ्रूटस जिसमे विटामिन-सी ज्यादा होता है उस से दांत स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल एसिडिक दांतों को साफ रखता है।

छाछ, सादा दही और पनीर - छाछ, सादा दही और पनीर आदि सभी फूड्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इ हड्डियों के लिए तो अच्छे है ही साथ ही ये आपके दांतों के लिए भी अच्छे हैं। एक गिलास छाछ में पुदीना मिलाकर पीने से मुंह में ताजगी बनी रहती है।

हरी पत्‍तेदार सब्जियां - हरी पत्‍तेदार सब्जियों में प्रीबायोटिक्‍स तत्‍व होते हैं। ये मिनरल्स और विटामिन से भरे होते हैं। ये आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं।

अंडा- अंडे में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। इसलिए ये आपके दांतो को मजबूत बना सकता है। अंडे में विटामिन डी होता है। ये कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में शरीर की मदद करता है।

Related News