इंटरनेट डेस्क। सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोगों की अस्थमा की परेशानी बढ़ जाती है। इसी कारण इस मौसम में इन मरीजों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

अस्थमा के मरीजों को खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी मिलता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये फल फेफड़ों की सूजन को कम करने में उपयेागी है।

वहीं हल्दी भी इन मरीजों के लिए बहुत ही उपयोगी होती है। इसमें मिलने वाला करक्यूमिन शरीर में सूजन को कम करने में उपयोगी है। इसका सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्या से व्यक्ति को आराम मिलता है। वहीं इन मरीजों के लिए अदरक भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं।

PC: indianexpress

Related News