सर्द‍ियों में आमतौर पर हर घर में गुड़ का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। लेकिन आप जानते है गुड़ के साथ दूध कहने के क्या है फायदे आइए जानते हैं गर्म दूध और गुड़ से म‍िलने वाले हेल्थ बेनेफ‍िट्स के बारे में।

गर्म दूध और गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। अगर इसका सेवन रोजाना क‍िया जाए तो ये खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। इसल‍िए यह एनीमिया को रोकने में कारगर है और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तो खासतौर पर फायदेमंद है।

गुड़ और दूध में कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारी स्क‍िन में कोलेजन बनने में मदद करते हैं। जिससे स्क‍िन नर्म और कोमल होती है। गुड़-दूध का अमीनो एसिड स्क‍िन में मॉश्चराइज का लेवल बनाए रखता है।

गुड़ और दूध दोनों ही हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए दूध में गुड़ म‍िलाकर पीने से हड्डियां सेहतमंद होती हैं, मांसपेशियों को पोषण मिलता है, साथ ही हड्डियों के जोड़ों से संबंध‍ित बीमार‍ियों जैसे- गठिया का खतरे भी कम हो जाता है।

गुड़ में पाए जाने वाले कई पोषक तत्वों के कारण यह पीर‍ियड्स से जुड़ी समस्याओं में भी काफी कारगर है। यह पीर‍ियड के दौरान होने वाली ऐंठन और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है।

दूध के सेवन से कैविटीज और दांतों की सड़न को रोका जा सकता है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।

Related News