इंटरनेट डेस्क। प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है। इससे ही व्यक्ति के शरीर का निर्माण होता है। प्रोटीन की कमी से हमें कई प्रकार की शारारिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको प्रोटीन की कमी से सेहत पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

प्रोटीन की कमी के कारण शरीर में कमजोरी महसूस होने, वजन में गिरावट जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हड्डियों और मांसपेशियों में क्षय जैसी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वहीं सूजन, फैटी लिवर, त्वचा और बालों की समस्या, संक्रमण और प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने जैसी समस्याओं का भी व्यक्ति को सामना करना पड़ जाता है।

आप गैर-शाकाहारी भोजन, घी, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों के माध्यम से प्रोटीन की पर्याप्त आपूर्ति कर सकते हैं। वहीं बादाम, अंडे, दाल और सोया उत्पाद भी उपयोगी है।

PC: jagran, eatingwell

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News