दोस्तो बारीश का मौसम हमें गर्मी से राहत तो प्रदान करता हैं लेकिन क्या आपको पता हैं यह कई तरह की बीमारियां अपने साथ लाता हैं, खासकर त्वचा से संबंधित बीमारियां, जिनमें बालतोड़ फुंसी जो चेहरे, गर्दन, बगल, कंधे, हाथ और कूल्हों पर हो सकती है। इस दर्दनाक समस्या का अगर तुरंत इलाज नहीं किया जाएं, तो अधिक गंभीर समस्याओं में बदल सकती है। आइए जानते हैं इसके उपाय

Google

बालतोड़ के लक्षण

तीव्र दर्द: प्रभावित क्षेत्र बेहद दर्दनाक हो सकता है।

सूजन और लालिमा: छाले के आसपास की त्वचा अक्सर सूज जाती है और लाल हो जाती है।

गांठ का दिखना: त्वचा पर एक ध्यान देने योग्य गांठ या उभार बन जाएगा।

Google

मवाद का निर्माण: स्थिति बढ़ने पर गांठ मवाद से भर सकती है।

घरेलू उपचार

हल्दी

हल्दी पाउडर और पानी का उपयोग करके पेस्ट बनाएं। राहत पाने के लिए इसे बालतोड़ वाली जगह पर लगाएं।

लहसुन

लहसुन की दो से तीन कलियों से बने पेस्ट को गर्म करें और इसे प्रभावित जगह पर 10 मिनट तक लगाएं।

Google

गर्म कपड़े से सेंक

गर्म पानी में एक कपड़ा भिगोएं, अतिरिक्त पानी निचोड़ें और कपड़े को छालों वाली जगह पर 10 मिनट तक रखें। दिन में तीन से चार बार दोहराएं।

कलौंजी का तेल

कलौंजी के बीजों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।

इन उपायों को अपनाने से आपको बालतोड़ से राहत मिल सकती है। हालाँकि, अगर स्थिति बनी रहती है या बिगड़ जाती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।

Related News