स्वस्थ शरीर ही हमारा सबसे बड़ा वरदान है। साथ ही सही डाइट का पालन करना भी जरुरी है,आज हम हम बात कर रहे हैं दही और किशमिश की। दही और किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही हम आपको दही और किशमिश की एक रेसिपी बता रहे हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।

आप एक कटोरी में गर्म फुल फैट वाला दूध लें। अब इस दूध में किशमिश मिलाएं। दही का एक चम्मच जोड़ें और दूध अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे 10-12 घंटे के लिए ढककर रख दें। जम जाने पर आप दही का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो दही में काली मिर्च मिलाएं और इसे एक महीने तक रोज खाएं। सबसे पहले काली मिर्च को भूनें, फिर इसे दही में मिलाएं। फिर इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं। इससे एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो एक कटोरी दही में बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, अखरोट और अंजीर मिलाकर नाश्ते में खाएं। इससे वजन बढ़ता है और याददाश्त तेज होती है।

Related News