इंटरनेट डेस्क। हर मौसम में सेहतमंद रखने के लिए आपको अपना ख्याल रखना पड़ता है वरना आपको कई में मारी अपना शिकार बना सकती हैं मौसम चाहे कोई सा भी हो खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इन लोगों को फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे ऐसे कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में जिनका सेवन करके आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रीम्स के बारे में विस्तार से -

* सोया मिल्क का करें सेवन :

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को सोया मिलकर का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने की क्षमता होती है. सोया मिल्क (Soy Milk) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसे डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

* ग्रीन टी का करें इस्तेमाल :

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को अपने डाइट में ग्रीन टी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस समस्या से पीड़ित लोगों को दिन में कम से कम 2 बार ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें कैटेचिन और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट पाए जाते हैं और ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

* ओट्स मिल्क का करें सेवन :

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को नाश्ते में ओट्स मिल्क का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से इसमें मौजूद बीटा-ग्लुकन तत्व बाइल सॉल्ट के साथ मिलकर आंतो में जेल जैसा लेयर बना देता है जिससे कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण में आसानी होती है। इसके सेवन से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

Related News