इंटरनेट डेस्क. वर्तमान समय में किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। काफी संख्या में लोग इस समस्या का शिकार होते जा रहे हैं। दुनिया गुर्दा हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जिसका काम खून को साफ करना होता है। हमारे शरीर में जब यह क्रिया होती है तब कैल्शियम सोडियम और कई तरह के मिनरल्स के पार्टिकल्स हमारे यूरेटर के जरिए ब्लेंडर में जाते हैं जहां इनकी मात्रा बढ़ने लगती है और यह सभी पदार्थ धीरे-धीरे जमा होकर स्टोन का आकार लेने लगते हैं जिसे पथरी कहा जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या रहती है उन लोगों को किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

1. चाय कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का ना करें सेवन :

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या रहती है इन लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है ऐसे में इन लोगों के शरीर के लिए कैफीन हानिकारक होता है। इसलिए किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को कोल्ड ड्रिंक और चाय कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए इन लोगों के लिए यह चीजें जहर के समान होती है।

2. नॉनवेज का सेवन करने से बचें :

किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को मीट मछली और अंडा का सेवन करने से बचना चाहिए इन चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए कितना ही फायदेमंद क्यों ना हो लेकिन किडनी पर विपरीत प्रभाव डालता है।

3. विटामिन सी वाले फूड्स का ना करें सेवन :

किडनी में पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को उन चीजों से दूरी बनानी चाहिए जिनमें विटामिन सी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है क्योंकि इससे स्टोन ज्यादा बनने लगता है। इसलिए बेहतर है कि आप पालक, संतरा, कीवी और अमरूद तथा नींबू और सरसों का साग आदि चीजों के सेवन से बचें।

4. कम से कम मात्रा में करें नमक का सेवन :

जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या की शिकायत रहती है उन लोगों को नमक जा नमक के इस्तेमाल से बनी हुई चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इन चीजों में सोडियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक होती है।

Related News