इंटरनेट डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने वाले हेल्दी फूड्स में दही को भी मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार जिन लोगों को दूध का सेवन करने से परेशानी होती है वह लोग दही को अपनी डाइट में शामिल करके अपने शरीर पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। दही का सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। शरीर के लिए फायदेमंद माना जाने वाला दही का सेवन यदि बारिश के मौसम में किया जाता है तो ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां आयुर्वेद के अनुसार बारिश के मौसम में दही का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। आईएस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में दही का सेवन करने से क्या क्या परेशानियां हो सकती है। आइए जानते है विस्तार से -

1. शरीर के जोड़ो में हो सकता है दर्द :

एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या है या जिन लोगो को शरीर के जोड़ो में दर्द रहता है। उन लोगो को तो बारिश के मौसम में दही का सेवन भूलकर भी नही करना चाहिए। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है। जो आपकी इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है। इन लोगो को दही का सेवन करने से बुखार और शरीर में तेज दर्द की समस्या हो सकती है।

2. शरीर में बैक्टीरिया पनपने का डर :

बारिश के मौसम में कई लोगो को दही का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट अनुसार बारिश के मौसम में सिर्फ दही ही नहीं बल्कि सभी दूध से बनने वाले पदार्थों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। ऐसे में दही के सेवन से पेट में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है इसलिए इस मौसम में दही या इससे बनने वाली किसी भी चीज को खाने से बचना चाहिए।

3. दही के पाचन में होती है समस्या :

विशेषज्ञों के अनुसार दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो शरीर में देर से पचता है। और बारिश के मौसम में आप का पाचन तंत्र पहले से ही कमजोर हो जाता है। जिस कारण आपको दही को पचाने में समस्या आ सकती है और पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

4. गले में कफ और इससे जुड़ी हो सकती है कई परेशानी :

बारिश के मौसम में दही का सेवन करने से गले से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है इन समस्याओं में मुख्य रूप से कफ की समस्या हो सकती है। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है। जिसके कारण व्यक्ति को खांसी जुकाम की समस्या हो सकती है। और जिन लोगों को फेफड़ों से जुड़ी किसी भी तरह समस्या है उन्हे दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Related News