आपने हवाई जहाज का सफर किया होगा या हवाई जहाज को देखा होगा। लेकिन सभी हवाई जहाज ज्यादातर सफेद रंग के ही होते हैं तो आपने क्या कभी सोचा कि आखिर इनका रंग सफेद ही क्यों होता है? दरअसल इसके पीछे कई कारण है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

प्लेन को गर्म होने से बचाता है

प्लेन का रंग सफेद होने की सबसे बड़ी वजह, प्लेन को गर्मी से बचाना है। रनवे और आसमान में उचाई पर काफी तेज धुप होती है। सूरज की किरणों में इंफ्रारेड रेज होती है, जिस से भयंकर गर्मी पैदा होती है। इसलिए इसका सफेद रंग किया जाता है जिस से प्लेन गर्म होने से बचा रहे। सफ़ेद रंग सूरज की किरणों को 99% तक रिफ्लेक्ट कर देता है।

क्रैक या दरारे दिखने में आसानी

सफेद रंग होने के कारण हवाई जहाज में अगर कोई क्रेक या दरार आ जाए तो ये आसानी से दिख जाती है। जिस से समय रहते इसे रिपेयर किया जा सकता है और किसी भी दुर्घटना से बचे रह सकते हैं।

पेंट करने में कम लागत

हवाई जहाज को अलग रंग से पेंट करने पर लगभग 1 करोड़ रुपए तक का खर्च आता है। जबकि सफेद रंग से पेंट करने में सिर्फ 3 लाख से 5 लाख रुपए तक का खर्चा आता है।

सफेद रंग की विजिब्लिटी ज्यादा होती है।

सफेद रंग आसानी से दिखाई देता है। इसीलिए सफेद रंग के प्लेन को आसमान में आसानी से देखा जा सकता है।


Related News