इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से सेहत ही नहीं बालों को भी फायदा मिलता है। इनमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। ये आंखों और बालों को हेल्दी रखने में भी उपयोगी होता है।

इस विटामिन की पूर्ति के लिए आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इन्हें आप सलाद, सब्जी आदि में डालकर खा सकते हैं। वहीं रातभर भीगी हुई बादाम खाने से भी बालों को फायदा मिलता है।

पालक में आयरन के साथ-साथ विटामिन-ई भी मिलता है, ये भी बालों की चमक बढ़ाने में उपयोगी है। आपको अपनी डाइट में पपीता को भी शामिल कर लेना चाहिए। पपीता में विटामिन-ई मिलता है। इसका सेवन करने से सेहत और स्किन को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। आपको आज ही अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर लेना चाहिए।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News