धनिया हो या धनिया के बीज या पाउडर, हर रोज किचन में सभी का इस्तेमाल होता है। आज बात करते हैं हरे धनिये की, जो न सिर्फ सब्जियों और तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि प्रस्तुति को भी कई गुना बढ़ा देता है। हालांकि आप शायद ही जानते हों कि हरा धनिया सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है- हरा धनिया खाने में सबसे अच्छा होता है और यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. हरा धनिया विटामिन ए से भरपूर होता है और इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है और आंखों में दर्द की समस्या भी दूर होती है।

शरीर को पोषण देता है- बता दे की, हरा धनिया शरीर को पोषण देने में खास भूमिका निभाता है. हरे धनिये की पत्तियों में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं और ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- हरा धनिया खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दरअसल, इम्युनिटी को मजबूत करने में यह सबसे ज्यादा जरूरी है।

पाचन में सुधार- हरा धनिया भी पाचन क्रिया को बेहतर करने में अच्छी भूमिका निभाता है। इसे दैनिक आहार में शामिल करने से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल- यदि आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। जी हां, इसे खाने से डायबिटीज होने का खतरा कम होता है और साथ ही यह डायबिटीज के मरीज को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Related News