इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के हित मेें कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं। आज हम आपको महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमेें निवेश कर महिलाएं अच्छी रकम जमा कर सकती है।

स्कीम में दो साल तक पैसा जमा रखना पड़ता है। इसके बाद महिलाओं को ब्याज और मूलधन के साथ पूरी रकम वापस मिल जाती है। सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है। इस सरकारी योजना में महिलाएं पचास हजार, एक लाख और दो लाख रुपए का निवेश कर सकती हैं।

पचास हजार का निवेश दो साल के लिए करने पर इसमें 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 8,011 रुपए ब्याज के रूप में प्रापत होंगे। इस प्रकार से आपको दो साल बाद 58,011 रुपए की मोटी रकम मिलेगी।

PC: newindianexpress

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News