इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको एक महत्वपूर्ण योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको स्वामित्व योजना के बारे में बता रहे हैं। इस योजना के माध्यम से लोगों को उनकी संपत्ति का हक मिल रहा है।

24 अप्रेल 2021 को शुरू की गई इस योजना के तहत गांव का सर्वेक्षण और क्षेत्र में नए तरीके से मानचित्रण किया जाता है। पंचायती राज मंत्रालय की इस योजना का लक्ष्य भारत को ग्रामीण हिस्सों को एकीकृत करना व्यापक और उचित प्रॉपर्टी मसलों का समाधान देना है।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के कानूनी मलिक को टाइटल डीड के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स भी मिलता है। व्यक्ति को जमीन पर मालिकाना हक मिलता है। केन्द्र सरकार की ये योजना संपत्ति विवाद को कम करने में बहुत ही उपयोगी साबित हुई है।
PC: kisantak

Related News