इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक शानदार सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किस दस्तावेज की जरूरत होती है। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए व्यक्ति के पास वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।

जिन महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक होंगी ये ही योजना का लाभ ले सकती हैं। स्कूल-कॉलेज में पढऩे वाली लड़कियां और नौकरी करने वाली वे महिलाएं जिनकी सैलरी टैक्स के अंदर नहीं वह इसका लाभ ले सकती हैं। महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली गृहिणी भी आवेदन कर सकती हैं।

PC: jagran

Related News