इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी।

इस प्रकार की योजना हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की ओर से चलाई जा रही है। सुक्खू सरकार ने हाल ही में राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऐलान किया था।

हिमालच प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से पैसे सीधे महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। आपको बता दें कि देश में किसी भी राज्य द्वारा अब तक दी जाने वाली यह सबसे अधिक राशि है।
PC: fortuneindia

Related News