इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से विवाहित महिलाओं हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना का नाम महतारी वंदना योजना है। सरकार महतारी वंदना योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रत्येक महीने एक हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी।

हाल ही में हुई छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार की महतारी वंदना योजनाका का लाभ किसान भाइयों की पत्नियां भी हासिल कर सकती हैं। सरकार की इस योजना को महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है।

इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को ही मिलेगा जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी हैं। महतारी वंदना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। अगर आप भी पात्र हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

PC: livehindustan

PC: नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News