संतरा खाना भारत में लोग बहुत पसंद करते हैं और यहां इस फल को बड़े चाव से खाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दे की, मौजूद विटामिन सी, कैल्शियम और फोलेट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वैसे तो हम इसके अंदरूनी फल खाते हैं, मगर छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। वैसे इसके छिलके के कई फायदे होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

त्वचा के लिए अच्छा- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, संतरे का छिलका हमारी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। जी हां और अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो यह किसी दवा से कम नहीं है। इतना ही नहीं इसके पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आएगा और दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

इम्यूनिटी बूस्ट- संतरे के छिलकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। जी हां और इसके लिए आप संतरे के छिलके को गर्म पानी में धोकर खा सकते हैं।

हेयर कंडीशनर - आजकल लोग केमिकल युक्त कंडीशनर लगाते हैं, लेकिन आप छिलके को कंडीशनर भी बना सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें, फिर उसमें शहर मिलाकर सिर पर लगाएं। कुछ देर धोने के बाद बाल चमकदार हो जाएंगे।

Related News