इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हम सभी के घरों में यदि कोई खाने पीने के लिए सबसे ज्यादा नाटक करता है तो वह हमारे घरों के बच्चे होते हैं। ताकि बच्चे हमेशा कुछ ना कुछ चटपटा खाने के लिए मांगते हैं। कभी-कभी बच्चों की जीत को मालूम है पड़ जाता है लेकिन हर बार बच्चों की जिद को मानना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है लेकिन बच्चों को आप कितना ही समझा ले वह नहीं समझने वाले इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सूजी के भरवा रोल्स बनाने की आसान रेसिपी जिसको आप बच्चों के लिए नाश्ते में बना सकती है। और इसका सेवन बच्चे बड़े चाव के साथ करेंगे। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं सूजी के भरवा रोल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका -


* सूजी के भरवा रोल्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1 कप सूजी
2. 3 बड़े चम्मच मैदा
3. 1 कप उबले हुए आलू
4. 1/2 कप दही
5. 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
6. 1/4 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
7. 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
8. 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
9. 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च
10. 1/2 बड़ा चम्मच जीरा
11. 3-4 करी पत्ता
12. राई
13. 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
14. नमक स्वादानुसार
15. पानी आवश्यकतानुसार


* सूजी के भरवा रोल्स बनाने की आसान रेसिपी :

1. सूजी के भरवा रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, मैदा, दही डालकर मिला लें।
2. इसके बाद अब इसमें जीरा, धनिया पत्ती और नमक डालकर मिलाएं और इसे रेस्ट करने के लिए कुछ देर सेट करने के लिए रख दें।
3. इसके बाद अब एक दूसरे बाउल में आलू मैश करें और उसमें चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, नमक और सफेद तिल डालकर मिलाएं। 4. अब एक पैन को गर्म करें और उसमें जीरा डालने के बाद आलू डालकर थोड़ा भून लें। अब इसमें लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।
5. अब एक प्लेट में सूजी का घोल फैलाएं और स्टीमर में 12 मिनट के लिए स्टीम करें।
6. इसके बाद अब इसे निकालकर इसमें आलू भरें और रोल कर लें। अब इन्हें बराबर भाग में काटकर एक प्लेट में रख लें।
7. एक पैन में तेल गर्म करें इसमें राई, करी पत्ता, चिली फ्लेक्स डालकर तड़का तैयार करें।
8. इसके बाद इसे रोल्स के ऊपर डालकर सर्व करें।

Related News