इंटरनेट डेस्क. भारत में ऐसी कई जगह मौजूद है जो घूमने के साथ-साथ यहां पर मिलने वाली कई डिश के लिए भी जानी जाती है। इंडियन फूड्स पूरी दुनिया में फेमस है लेकिन यहां पर ऐसी कुछ डिश भी पाई जाती है जिन्होंने राज्यों को ही नहीं बल्कि शहरों को भी अलग पहचान दिलाई हुई है। अलग-अलग संस्कृतियों वाले इस देश में मौजूद शहर यहां पर मौजूद जगहों के लिए नहीं बल्कि यहां पर मिलने वाले पारंपरिक फूड और स्ट्रीट फूड की वजह से भी जानी जाती है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जो वहां पर मिलने वाली खास डिश की वजह से भी जाना जाती है। जानते है विस्तार से -

* वड़ा-पाव :

वडापाव के लिए महाराष्ट्र पूरी दुनिया में जाना जाता है। महाराष्ट्र की हर गली और नुक्कड़ पर आपको टेस्टी वडापाव आसानी से मिल जाएगा। महाराष्ट्र में ऐसी कई जगह मौजूद है जहां पर सिर्फ स्पेशली इस फूड के स्टॉल लगाये जाते है। इन जगहों पर बाहर से आने वाले यात्रियों के अलावा यहां पर रहने वाले लोग भी इसका स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते।

* दाल-बाटी-चूरमा :

दाल बाटी चूरमा राजस्थान का फेमस फूड के साथ-साथ यहां का ट्रेडिशनल फूड भी है। इस डिश को यहां पर राजस्थान के हर शहर और हर गांव में बड़े शौक से खाया जाता है। भारत के कई इलाकों में इस फूड का स्वाद लोग बड़े चाव से लेते हैं। यदि आप भी राजस्थान घूमने का प्लान करें तो यहां पर इस डिश का स्वाद लिए बिना वापस ना आए।

* छोले-भटूरे :

बात अगर छोले भटूरे की की जाए तो दिल्ली को छोले भटूरे के लिए जाना जाता है दिल्ली में कई फेमस स्ट्रीट फूड मिलते हैं जिनमें से सबसे अलग पहचान छोले भटूरे ने बना रखी है। दिल्ली में छोले भटूरे के लिए फेमस दुकाने है जिसमे राधेश्याम के पनीर वाले छोले भटूरे से लेकर सीताराम के छोले भटूरे की दुकान शामिल है। इनफेमस दुकानों पर आप इस डिश का मजा ले सकते हैं।

* आगरा का पेड़ा :

आगरा को यहां पर मौजूद घूमने की जगहों के साथ-साथ यहां पर मिलने वाले आगरा के पेड़े के लिए भी जाना जाता है। आगरा के पेठे की मिठाई यहां पर इतनी फेमस है कि अधिकतर घूमने आने वाले लोग यहां से इस मिठाई को अपने साथ पर पैक करवाकर जरूर लेकर जाते हैं।

Related News