दुनिया में कई जानवर है लेकिन एक ऐसा ही जानवर जिसे देख कर सभी के पसीने छूट जाते हैं वो है अजगर। अजगर बेहद ही विशालकाय होता है और एक छोटे बच्चे को एक ही बार में निगल सकता है।

हाल ही में गुजरात के वडोदरा शहर से एक अजगर से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पर एक झील के किनारे 11 फीट लंबे अजगर ने उस समय दहशत का माहौल बना दिया जब वह एक बंदर को जिंदा निगल गया। हालाकिं वह इसे निगल तो गया लेकिन उसके बाद वह खुद ही मुसीबत में फंस गया।

वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था। अजगर की हालत को देखकर आसपास के कई लोग इकट्ठा हो गए और इस बात की जानकारी वन विभाग को दी।

वहीं वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और अजगर को रेस्क्यू किया। वन्यजीव अधिकारी रावल ने बताया कि, “हमें थोड़ी मेहनत अधिक लगी लेकिन हम लोग अजगर को पकड़ने में सफल रहे। उसे बचाव केंद्र ले जाया गया। जहां उसने छोटे बंदर को उगल दिया। वह बंदर को हजम नहीं कर पाया था इसलिए उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।”

अजगर फिलहाल वन विभाग की निगरानी में है। कहा जा रहा है कि जैसे ही वह अजगर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा तो पशु चिकित्सकों द्वारा उसे जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा।

Related News