हम में से बहुत से लोग पिम्पल्स और अन्य दाग धब्बों से परेशान रहते हैं। पिम्पल ठीक होने के बाद भी ये मार्क्स काफी समय तक सही नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हे हटाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

1) अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो अनार के दानों का पेस्ट बनाकर उसमें नींबू का रस और दूध मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर रख कर धो लें। इस से आपको दाग धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा।

2) मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करने के लिए प्याज़ की प्यूरी बनाकर मुंहासों पर लगाएं। यह उपाय हफ़्ते में एक बार करने से बहुत फायदा होता है।

3) आँखों के चारों ओर के डार्क सर्कल दूर करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके जूस निकालें। इसमें उतनी ही मात्रा में गुलाब जल मिलाए। इस मिश्रण में रूई डुबोकर आंख के ऊपर रखें और थोड़ी देर आराम करें। ऐसा दिन में दो बार करें।

4) बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। बढ़ती उम्र के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए जीरा पाउडर और पानी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर कुछ देर लगाकर छोड़ दें। इससे बढ़ती उम्र में चेहरे पर होने वाले दाग़-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।

5) पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए स्ट्रॉबेरी या कच्चे पपीते का पेस्ट या कच्चे आलू का रस लगाएं। पिग्मेंटेशन से राहत पाने का ये आसान घरेलू उपाय है।

Related News