बहुत सी लड़कियां नेल्स पर रोजाना अलग अलग कलर की नेलपेंट लगाती है। इसे लगाने से पहले पुरानी नेलपेंट को नेल्स से हटाना भी होता है। इसके लिए नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कभी अगर आपका नेलपेंट रिमूवर खत्म हो जाए तो आप कुछ आसान हैक्स भी आजमा सकते हैं।


नेल पॉलिश हटाने के लिए आजमाएं ये 6 हैक्स

टूथपेस्ट

इसके लिए आपको टूथपेस्ट और पुराने टूथब्रश की जरूरत होगी। आपको अपने नाखूनों पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाना है। इसके बाद अपने ब्रश को गीला करें और धीरे से अपने नाखूनों को स्क्रब करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप केवल नाखूनों को ही स्क्रब करें स्किन को नहीं। पेस्ट में एथिल एसीटेट की मौजूदगी आपके नेल पेंट को कुछ ही समय में हटा देगी।


हैंड सैनिटाइजर

सैनिटाइजर से भी आप नेल पेंट भी हटा सकते हैं। इसमें रबिंग एल्कोहल होता है, जो आपके नाखूनों से पेंट हटाने में मदद करेगा। इसके लिए कॉटन की मदद से आपको ने नाखूनों पर सैनिटाइजर लगाना है और इसके बाद इसे रब करें। आपको इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराना पड़ सकता है।

हेयरस्प्रे

हेयरस्प्रे में रबिंग अल्कोहल होता है जिस से आप नेलपेंट से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए अपने नाखूनों पर स्प्रे करें और इसे पोंछने के लिए कॉटन स्वाब का इस्तेमाल करें।

डिओडोरेंट

आप परफ्यूम की जगह डिओडोरेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने नाखूनों पर डीओ स्प्रे करें क्योकिं ये आपके नाखुनो के आस पास की स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Related News