सभी महिलाओं को हर महीने में पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को पेट में काफी दर्द सहनी पड़ती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जिस कारण वो बेचैन रहती हैं। ऐसे में हर महिला को खानपान से लेकर बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो आपके लिए पीरियड्स के दिनों में मददगार साबित होंगी।

1. पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के बदन में थोड़ा दर्द हो जाता है। ऐसे में कोई भी भारी काम करने से बचें। इन दिनों में महिलाओं का शरीर काफी नाज़ुक और कमज़ोर हो जाता है, इसलिए वजनदार चीज़ों को न उठांए।


2. पीरियड्स के दौरान भूल कर भी कोई संबंध न बनाएं ऐसा करने से आपको संक्रमण रोग भी लग सकता है। कुछ महिलाओं को ये लगता है कि वो पीरियड्स के दौरान गर्भवती नहीं हो सकती बता दें, उनका ये सोचना बिल्कुल गलत है। ऐसे में आपकी गर्भवती होने की संभावना होती है।

3. नैपकिन को बदलने के लिए लड़कियां अक्सर लापरवाही दिखाती है। बता दें, हर 3 घंटे बाद नैपकिन को बदलना ज़रूरी होता है। नैपकिन को समय से बदलना न केवल संक्रमण रोग से बचाता है बल्कि इससे दुर्गंध की समस्या भी नहीं होती।

4. पीरियड्स में खाना अच्छे से खाएं। इन दिनों में वैसे ही महिलाओं का शरीर कमज़ोर हो जाता है, इसलिए पौष्ट‍िक आहार लेना बहुत ज़रूरी है। कभी भूल से भी ऐसे समय में खाना न छोड़ें।

Related News