सभी यही चाहते हैं कि उनके जीवन में सुख शांति रहे और उनके पास कभी भी धन की कमी न हो। इसके लिए हम कई तरह के उपाय भी करते हैं लेकिन कई बार हमारे पास धन नहीं टिकता है।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन पर अमल करने से जीवन में सुख शांति और धन लाभ होने लगता है।

सूर्यास्त के समय दीपक जरूर जलाये: घर में मौजूद पूजाघर में कभी भी पूर्वजो की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा जहाँ पर आप पूर्वजों की तस्वीर रखते हैं उस तस्वीर के सामने रोजाना सूर्यास्त के समय दीपक जरूर जलाये।

खाली हाथ कभी ना आये : जब भी आप सूर्यास्त के समय घर आये तो खाली हाथ कभी ना आये। आप हो सके तो अपने साथ कुछ ना कुछ जरूर लेकर जाएं। इस से हमेशा आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

सूर्यास्त के बाद शंख ना बजाए : घर में हमेशा शंख रखना चाहिए इस से घर में लक्ष्मी का वास होता है। हालाँकि इस बात का ध्यान जरूर रखे कि सूर्यास्त के बाद शंख ना बजाए।

भगवान की पूजा : शाम के समय रोजाना भगवान की पूजा करनी चाहिए और भगवान को भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति पर माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है और घर में खुशहाली का माहौल रहता है।

ना करें धन का लेनदेन: शाम के समय धन के लेनदेन से बचना चाहिए। आपको शाम को भूल कर भी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए। इस से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

Related News