इंटरनेट डेस्क। दान को एक बहुत ही पुण्य का कार्य माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में अलग अलग मनोकामना के लिए अलग अलग चीज़ों का दान करने का वर्णन भी है। जिन चीज़ों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है उनमें वस्त्र सबसे प्रमुख है। लोग अक्सर शुभ अवसरों और मंगल कार्य पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करते है।

शास्त्रों के अनुसार वस्त्र दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। वस्त्र दान को दस महादान की श्रेणी में रखा जाता है। अगर आप पैतृक सम्पति प्राप्त करना चाहते है तो आपको बड़े वस्त्र दान करने चाहिए।

जिन लोगों को ज्यादा पैसा बीमारियों के इलाज में खर्च होता है उन्हें इस से बचने के लिए नए और चमकदार कपड़ें दान करने चाहिए। जो लोग अपने जीवन में आर्थिक उतार-चढाव का सामना कर रहे है उन्हें सुन्दर और मजबूत कपड़ें दान करने चाहिए।

ऐसा कहा जाता है कि वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। हालाँकि वस्त्र दान करते समय एक बात का ख़ास ध्यान रखें कि वस्त्र अच्छे और नए होने चाहिए। कभी भी पुराने और फटे हुए कपड़ें दान ना करें। हालाँकि आप किसी जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को फटे-पुराने वस्त्र दे सकते है लेकिन यह दान के रूप में नहीं होना चाहिए।

Related News