सुबह उठते ही सबसे पहले आपने देखा होगा अपने घर में सभी को चाय पीते हुए। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके कई नुकसान हैं। अगर आप सुबह खली पेट चाय पिटे है तो आपको पेट सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बासी मुंह अगर चाय की बजाए गुड़ और गरम पानी का सेवन किया जाए तो सेहत पर काफी अच्‍छा असर पड़ता है। और आप हर तरह की बीमारियों से दूर रहेंगी।

गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है। अगर आपको दिनभर थकान का अनुभव होता है तो आप सुबह गुड़ जरूर खाएं। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। स्किन के लिए भी गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

जिन लोगों को आसानी से भोजन पचाने में दिक्‍कत आती है उनके लिये गुड़ और गर्म पानी दवा का काम करता है। इसके साथ ही कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

गुड़ ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। हाई ब्‍लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है।

Related News