पहले के समय में लोग ऊँगली से ब्रश किया करते थे इसके बाद लोग नीम से दातुन करने लगे। इसके बाद दुनिया में टूथब्रश आया। इसका श्रेय चीन को दिया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1498 में चीन ने पहला टूथब्रश बनाया। आज के समय में हम सब इसका इस्तेमाल करते हैं।

सूअर के बाल से बनाया गया था दुनिया का पहला टूथब्रश
आधुनिक टूथब्रश केवल दांतों की नहीं बल्कि जीभ और मसूड़ों की भी सफाई करते हैं। शुरुआत में टूथब्रश में लगाए जाने वाले ब्रिस्टल जानवरों के बाल से बनाए जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहला टूथब्रश सूअर के बालों से बनाया गया था। कुछ समय तक सूअर के बालों का ही इस्तेमाल इसके लिए होता रहा। एक समय पर टूथब्रश में घोड़े के बालों का भी इस्तेमाल होता था।

शुरुआती दौर में टूथब्रश का हैंडल लकड़ी या जानवर की हड्डी से बनाया जाता था। मौजूदा समय में अभी हम जिन टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं, उनके ब्रश नाइलोन से बने होते हैं. इसके अलावा आज के टूथब्रश के हैंडल अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक से बनाई जाती है।

1938 से टूथब्रश में इस्तेमाल होने लगे नाइलोन ब्रिस्टल
टूथब्रश में नाइलोन ब्रिस्टल का इस्तेमाल साल 1938 से शुरू हुआ था। तब से इसमें कई बार बदलाव हुए। आधुनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश को सुविधाजनक बनाने के लिए इसे चार्जेबल बनाया गया है। जिसे कभी भी चार्ज किया जा सकता है।

Related News