अंडरआर्म्स से बालों को हटाने के लिए रेज़र, वैक्सिंग क्रीम और हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से अंडरआर्म्स डार्क पड़ जाते हैं। लेकिन आप दुखी न हो कुछ आसान उपाय बताए जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में इससे छुटकारा पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा
डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाना होगा। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाना है और सूखने के बाद धोना है। हफ्ते में दो दिन इस पेस्ट से स्क्रब करें। जल्द ही परिणाम दिखाई देंगे।

सेब का सिरका
एप्पल साइडर सिरका एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र की तरह काम करता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाना होगा। इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। जब पेस्ट अच्छे से सूख जाए तो पानी से धो लें।

नारियल का तेल
नारियल का तेल प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा करने का काम करता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई के गुण होते हैं। अंडरआर्म के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए 15 मिनट तक नारियल के तेल से मालिश करें और फिर पानी से धो लें।

नींबू
नींबू एक प्राकृतिक विरंजन एजेंट है। आपको आधे नींबू को अंडरआर्म्स के काले हिस्से में रगड़ना है। नहाने से पहले रोजाना 2-3 मिनट के लिए नींबू का उसी तरह से उपयोग करना चाहिए। कुछ दिनों में डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाएं।

Related News