आपको बता दें कि धनतेरस से दीवाली का त्योहार शुरू हो जाता है। इन दिनों लोग आर्थिक समस्या से निपटने के लिए मां लक्ष्मी की विभिन्न प्रकार से आराधना करते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी टिप्स बताने वाले है जिसे आप अपनाकर लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए दीवाली तक हर रोज सुबह घर में ये 5 काम करे।


- दीवाली तक सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से महालक्ष्मी की कृपा आपके घर बनी रहती है। मान्यता है कि जिन घर के द्वार पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दीपक जलाएं जाते हैं, वहां मां निवास करती हैं।

- देवी-देवताओं के सम्मान और स्वागत के लिए दिवाली तक हर रोज मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली बनानी चाहिए।

- घर का वातावरण सुगंधित रखें। इसके लिए सुबह-शाम अच्छी महक वाली धूपबत्ती जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

- घर में कचरा या मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर देवी लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। जहां अस्वच्छता होती है वहां दरिद्रता का वास होता है।

Related News