अधिकतर लोगों की आदत होती है कि रात के समय खाना खाने के बाद कुछ मीठा या कुछ खट्टा खाने की। वहीं कुछ लोग खाना खाने के बाद कई चीज़ों को अवॉयड करना पसंद करते है। यहां हम बात कर करे है रात के समय जब भी खाना खाते है, तो कुछ ऐसी चीज़ों का ध्यान रखने की जरूरत है जिससे आपकी सेहत पर कोई बुरा असर ना पड़े। अगर अपने कभी गौर किया हो तो बता दें कि घर के बड़े - बुजुर्ग अक्सर रात के खाने में खट्टी चीजें खाने से मना करते है।
इसके पीछे का कारण आज हम आपको यहां बता रहें है.......


वात दोष -
अगर आपको भी रात में कोई भी खट्टी चीज़ खाना पसंद है तो आपको इससे वात दोष की बीमारी भी हो सकती है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते है कि रात में खट्टे भोजन खाने से वात दोष बिगड़ सकता है।

लीवर कमजोर - रोजाना रात में खाना खाते समय अचार या रात में कुछ खट्टा खाने से आपको लिवर से जुडी परेशानी हो सकती है। इससे अल्‍सर जैसी बीमारियां घर कर लेती है।

दांतो में दर्द - अगर आप रोजाना खाना खाते समय खट्टा खाते है,तो आपके दांत में मसूड़ों में दर्द होने जैसी समस्या होने लग जाएगी। इससे आपके दन्त ख़राब होने लगते है।

पाचन क्रिया - लगातार अचार खाने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल पेट में अच्‍छे और बुरे दोनों तरह के कीटाणु होते हैं, जब आप किसी भी प्रकार की एंटीबॉयटिक दवा का सेवन करते हैं, तब अच्‍छे कीटाणु समाप्‍त हो जाते है। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

Related News